..................... Rani Mukherjee has become Rani Chopra, रानी 'चोपड़ा' बन गयीं हैं तो स्वीकार क्यों नहीं करतीं - Hindi Filmibeat

रानी 'चोपड़ा' बन गयीं हैं तो स्वीकार क्यों नहीं करतीं?

ये हम नहीं कह रहे बल्कि रानी के फैन्स का कहना है कि अगर रानी मुखर्जी रानी चोपड़ा बन ही चुकी हैं तो उन्हें इस बात को स्वीकार करने में क्या परेशानी है। अरे लोग तो अपनी शादी की खुशखबरी हर किसी से बांटते हैं, खुशियां जितनी बांटी जाएं उतनी ही बढ़ती हैं लेकिन रानी क्यों अपनी इस खुशी को अपने तक ही सीमित रखे हुए हैं? रानी मुखर्जी की शादी का इंतज़ार उनके फैन्स कितनी बेसब्री से कर रहे हैं और एक रानी हैं कि शादी करके खामोश बैठी हुई हैं। किसी को भी इस खुशी में शामिल नहीं कर रही हैं।

हाल ही में मुंबई के बांद्रां में स्थित वॉक ऑफ स्टार्स में यश चोपड़ा की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस इवेंट के दौरान वहां पर यश चोपड़ा के परिवार वाले और उनके साथ ही बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सेलिब्रिटी भी मौजूद थे। सभी ने यश चोपड़ा को श्रृद्धांजलि दी और साथ ही उनकी याद में कई सारी बातें भी कीं। यश चोपड़ा की याद में वहां पर मौजूद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ढ़ेर सारी बातें कीं और उन्हीं बातों के दौरान उन्होंने अचानक ही वहां मौजूद रानी मुखर्जी को रानी चोपड़ा कहकर संबोधित किया। शत्रुघ्न सिन्हा पूरे चोपड़ा परिवार का नाम ले रहे थे उसके दौरान उन्होंने रानी मुखर्जी का नाम भी लिया लेकिन रानी चोपड़ा सरनेम के साथ। जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

पूनम का नशा पाना है तो कॉंटेस्ट में भाग लीजिये

फिल्हाल इस खबर को सुनने के बाद लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दीं। कुछ ने तो ये भी कहा कि अगर रानी ने आदित्य से शादी कर ही ली है तो वो इसे छुपा क्यों रही हैं? ट्विटर यूजर एनार ने ट्वीट किया और कहा अगर रानी मुखर्जी रानी चोपड़ा बन ही गयी हैं तो वो इसे स्वीकार क्यों नहीं करतीं। इनके अलावा शबीना लांबा ने भी लिखा है क्या शत्रुघ्न सिन्हा ने रानी मुखर्जी को रानी चोपडा़ कहकर बिल्ली को बैग से बाहर निकाल दिया है? अब इतने सारे लोगों के दिल में अगर ये बात आ रही है तो रानी को कुछ तो कहना ही चाहिए आखिर ये माजरा क्या है। पिछले साल ही ये खबर आई थी कि रानी ने आदित्य से शादी कर ली है हालांकि रानी ने इस बारे में चुप्पी साधे रखी। लेकिन अब तो रानी को बोलना ही चाहिए कि सच क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X