अगले महीने होगी रानी-आदित्य की शादी!
जैसा कि आप सबको पता है कि बॉलीवुड में यह चर्चा जोरों पर है कि रानी और आदित्य चोपड़ा शादी करने वाले हैं। अंदर की खबर रखने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि रानी और आदित्य अगले महीने यानी की मार्च में शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी की तारीख भी फिक्स हो गयी है लेकिन अभी दोनों के परिवार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
शायद यही कारण रहा कि जब बॉलीवुड के बिहारी बाबू यानी की अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने भरी महफिल में सरेआम रानी मुखर्जी को रानी चोपड़ा कहा तो रानी और आदित्य दोनों ही इस बात पर चुप रहे।
क्योंकि दोनों का पता था कि शत्रुघन सिन्हा ने कुछ गलत नहीं कहा है।दरअसल मौका था दिवंगत निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की मूर्ति का अनावरण का, जहां शॉटगन अपनी पत्नी समेत पहुंचे थे। वहां यश चोपड़ा का पूरा परिवार, बॉलीवुड के चर्चित चेहरे मौजूद थे।
इस बीच शत्रुघन सिन्हा ने दिवंगत फिल्मनिर्माता यश चोपड़ा के परिवार के सदस्यों के नाम पुकारते हुए कहा, 'पामेला चोपड़ा, उदय, रानी। लेकिन तभी उन्होंने बोला कि मेरी पत्नी पूनम ने बोला कि मैंने आदि्त्य चोपड़ा का नाम नहीं लिया तो अरे भाई जब मैने रानी चोपड़ा को बुला लिया है तो आदित्य तो अपने आप आ जायेंगे।खैर इस बात में कितनी सच्चाई है तो यह तो आने वाला वक्त बता देगा लेकिन एक बार फिर से रानी की शादी की बात ने जोर पकड़ लिया है अब सबको बेसब्री से रानी की बारात का इंतजार है। देखते हैं कि यह इंतजार कब पूरा होता है।


Click it and Unblock the Notifications
