रानी ने विद्या को सरेआम गरियाया
हद तो तब हो गयी थी जब अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी मुखर्जी ने विद्या बालन को सरेआम होठों पर किस कर लिया था और कहा था कि यह उन लोगों के लिए था जो हमें एक-दूसरे का दुश्मन बता रहे हैं। फिलहाल फिल्म रिलीज हुई और अच्छा खासा चल भी गयी लेकिन उसके बाद रानी-विद्या साथ-साथ कहीं दिखायी नहीं दी।
आज विद्या बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं और रानी मशहूर होने के बाद भी खाली हैं। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक हाल ही में एक पार्टी में रानी मुखर्जी अपने प्रेमी आदित्य चोपड़ा के साथ नजर आयीं।
बेहद खुश नजर आ रहीं रानी जब आदित्य के साथ डांस फ्लोर पर पहुंची तो डीजे वाले ने द डर्टी पिक्चर के हिट सांग छुना.ना..बजा दिया। बस रानी भड़क गयीं और कहा कि बालन ने तो बेशर्मी की हद कर दी यही नहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रानी ने विद्या को गाली भी दी।
खैर रानी ने क्या किया यह तो वो ही जाने लेकिन इतना तो तय है कि आज बॉलीवुड में विद्या का नाम बिक रहा है ना कि रानी का। ऐसे में रानी का भड़कना लाजिमी है और अगर ऐसे में उन्होंने गुस्से में किसी को गरिया भी दिया तो क्या गलत किया। शायद विद्या इस बात को समझ जाये और रानी को बक्श दें।


Click it and Unblock the Notifications
