कमबैक के लिए हैं ये सुपरस्टार तैयार..फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू!
रानी मुखर्जी कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनकी फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी।
रानी मुखर्जी ने अपने काम से कुछ सालों का ब्रेक लिया ताकि वो मां बनने के बाद अपनी लाइफ को पूरी तरह से इंज्वॉय कर सकें। पिछले दो सालों से लगभग वो सिर्फ और सिर्फ अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त थीं लेकिन अब रानी मुखर्जी पूरी तरह से कमबैक के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग कल से शुरू होगी।
रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म हिचकी की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। रिर्पोट्स की माने तो फिल्म की शूटिंग इस सप्ताह से ही शुरू होगी और फिल्म की सेट भी तैयार है। फिल्म के बाकी स्टारकास्ट भी शूटिंग के लिए पूरी तरह से रेडी हैं। जाहिर है रानी मुखर्जी के साथ साथ उनके फैन्स भी रानी मुखर्जी की फिल्म के लिए काफी एक्साइटेज हैं।

जब फिल्म की घोषणा की गई थी तो रानी मुखर्जी ने कहा था कि "मैं एक ऐसे स्क्रिप्ट की तलाश कर रही थी जिसे पढ़कर मुझे मजा आ जाए और मैं उसमें काम करने के लिए एक्साइटेड हो जाऊं। हिचकी जब मुझे ऑफर किया गया तो काफी अच्छा लगा। हर किसी में ऐसी कमजोरी होती है जो उसे पीछे करती है लेकिन हमें इसे हिचकी की तरह मानना चाहिए ताकि हम विजेता की तरह उभरें।इसे अपने सपनों को पूरा करने में बाधा बनने नहीं देना चाहिए।"
हिचकी एक औरत की कहानी है जो अपनी कमजोरी को ताकत बनाती है। हालांकि फिल्म के बाकी स्टारकास्ट का नाम अभी नहीं आया है। फिल्म को डायरेक्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा कर रहे हैं और प्रोड्यूस कर रहे हैं मनीष शर्मा।


Click it and Unblock the Notifications