सालों की दोस्ती क्यों टूटी किसी को नहीं पता, अब फिर पास आ रहे हैं बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स
रिश्तों में दूरी आना कोई ब़डी बात नहीं है। हर रिश्ते में उतार चढ़ाव आते हैं और दूरियां कभी भी आ सकती हैं। दिक्कत तब होती है जब हम इन दूरियों को बढ़ने देते हैं और रिश्तों के बीच एक खाई बन जाती है।
ऐसा ही कुछ हुआ आदित्य चोपड़ा और करण जौहर के बीच। दोनों पक्के दोस्त थे। तब से, जब से आदित्य चोपड़ा को करण जौहर ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में असिस्ट किया था।

दोनों के बीच आज भी उतना ही प्यार है लेकिन गपशप गली की मानें तो इस प्यार में थोड़ी सी दरार है। और अब खबरों की मानें तो रानी मुखर्जी इस दरार को दूर करने में लग गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











