पहले ऑडी कार का गिफ्ट और अब डिनर डेट पर रानी और आदित्य

 Rani Mukerji
मुंबई। रानी मुखर्जी और यश राज फिल्म्स के वारिस आदित्य चोपड़ा की मुलाकातों के सिलसिले बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही आदित्य ने रानी को आदित्य ने 1.25करोड़ की ऑडी ए-8 कार तोहफे में दी और कल 27 जुलाई को आदित्य अपने दिल की रानी को मुंबई के बांद्रा में स्थित चाईनीज रेस्टोरेंट में रोमांटिक डिनर डेट पर ले गए।

डिनर के दौरान आदित्य ने काले रंग का सूट और रानी ने खूबसूरत काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। दोनों एक साथ काफी खुश नज़र आए। मुंबई के बांद्रा में स्थित हक्कासन चाइनीज रेस्टोरेंट में एक साथ डिनर करते समय दोनों एक दूसरे को काफी कम्फर्ट कराने की कोशिश कर रहे थे।

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी की खबरों से पहले रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के रोमांस की खबरें काफी चर्चा में थीं। लेकिन पिछले कुछ समय से यह कपल सुर्खियों से गायब सा हो गया था। हाल ही में यश राज फिल्म्स की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'ये कहां आ गए हम' की शूटिंग के दौरान आदित्य को रानी मुखर्जी के साथ लंदन में फिल्म के सेट पर देखा गया था।

रानी और आदित्य पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के साथ नज़र आ रहे हैं और कई बार दोनों की शादी की खबरें भी कई बार आईं लेकिन इस खूबसूरत कपल की तरफ से किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गई। पिछले साल दीवाली पर भी रानी और आदित्य को एक साथ आदित्योदया में देखा गया था। रानी का साथ आदित्य की फैमिली को भी काफी पसंद आता है।

ज्ञात हो कि आदित्य चोपड़ा की पहली शादी उनकी बचपने से प्रमिका रही पायल खन्ना से हुई थी और 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। रानी काफी समय से चोपड़ा के घर में आती जाती रहीं हैं और उन्होने यशराज की कई फिल्में की हैं। रानी और काजोल को तो यशराज फिल्म्स के लिए लकी चार्म माना जाता रहा है। इसलिए चोपड़ा फैमिली को रानी को लेकर किसी तरह की कोई प्रोब्लम नहीं है। लेकिन पहले रानी को आदित्य की बैटर हाफ बनने के लिए अपनी हां देनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X