एक सुपरस्टार का Comeback और इनके हाथ से निकली दो फिल्में धूम 4 और....
रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने कमबैक की तैयारी में है लेकन उनके कमबैक से जुड़ी खबरें काफी दिलचस्प होती जा रही हैं। इतनी कि उन्होंने फिल्म में एक सुपरस्टार एक्टर को रिप्लेस कर दिया है।
कहते हैं कि किसी के आने जाने से ज़िंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ता और जीवन तो चलता ही रहता है लेकिन बॉलीवुड में किसी के आने और जाने से काफी फर्क पड़ता है। खासतौर से अच्छे और बुरे वक्त से काफी फर्क पड़ता है।
एक वक्त था जब अभिषेक बच्चन यशराज फिल्म्स के सुपरस्टार थे। उन्होंने बंटी और बबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म इस कंपनी को दी। वहीं धूम सीरीज़ आज तक की सबसे शानदार सीरीज़ है।

लेकिन बॉलीवुड में वक्त बदलते देर नहीं लगती है और अभिषेक बच्चन का वक्त तो काफी बदल चुका है। तभी तो फिलहाल उनके एक्टिंग करियर में कुछ भी शानदार होता दिखाई नहीं दे रहा है।
अब आते हैं सीधा मुद्दे पर। दरअसल, रानी मुखर्जी कर रही हैं कमबैक, बिल्कुल धमाकेदार फिल्म से जिसका नाम है हिचकी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं उनके पतिदेव आदित्य चोपड़ा। लेकिन दिलचस्प ये है कि फिल्म के हीरो थे अभिषेक बच्चन।
[#AlsoRead: 10 साल बाद सुपरस्टार कमबैक...2017 में टाईगर सलमान से टक्कर!]
लेकिन जब आदित्य ने स्क्रिप्ट चुनी तो अभिषेक को फिल्म से आउट किया और पूरी फिल्म को ऐसा लिखवाया कि रानी मुखर्जी हीरो बन पाएं। वैसे ही जैसे वो मर्दानी की हीरो थीं। बहरहाल, अब अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी का इतिहास तो सब जानते हैं।
इसलिए किसी को भी ज़्यादा झटका नहीं लगा जब ये खबर बाहर आई कि धूम सीरीज़ की अगली फिल्म में एसीपी जय दीक्षित यानि कि अभिषेक बच्चन नहीं होंगे।
[BUZZ: "100 टका सच निकली बच्चन परिवार से जुड़ी ये तगड़ी अफवाह"]
अब देखना है कि रानी मुखर्जी का ये कमबैक कितना शानदार होता है। लेकिन अब जब धूम 4 की बात हो ही रही है तो लगे हाथ आपको फिल्म पर अपडेट दे देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications