Oh.No..खान और कपूर हैं तो क्या हुआ..सुपरफ्लॉप देना पड़ गया भारी...गंवा दिए करोड़ों !
रंगून की बॅाक्स आॅफिस असफलता का सबसे बड़ा प्रभाव शाहिद कपूर और सैफ अली खान पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्मों के लिहाज से दोनों की कीमत अब कम हो गई है!
बॉलीवुड में एक्टरों का गणित केवल किसी एक फिल्म की सफलता या असफलता पर निर्भर होता है। जितनी बड़ी फिल्म उतना बड़ा हर्जाना फिल्म से जुड़े हुए लोगों को भुगतना पड़ता है।
निर्माता पर तो गाज गिरती ही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होने का सबसे बड़ा असर स्टार कास्ट पर होता है। इन दिनों शाहिद कपूर और सैफ अली खान इन्हीं हालातों का सामना कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा इसका सबसे बड़ा असर कंगना रनौत पर भी पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार रंगून से पहले सैफ अली खान और शाहिद कपूर की फीस तक़रीबन 8 करोड़ के करीब थी। रंगून ने इस पर पानी फेर दिया है। अपनी कमजोर स्क्रिप्ट के चलते रंगून बॉक्स तीन दिन भी नहीं टिक पायी। इस फिल्म को खुद को संभालने में इतना समय लग गया कि दर्शकों के पास ही इस फिल्म के लिए समय बचा।
गौरतलब है कि शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगन रनौत की उम्मीदें इन बड़ी फिल्मों पर टिकी हुई है। क्या यह फ़िल्में फिर से इन एक्टरों को टॉप स्टार एक्टर ऑफ़ बॉलीवुड की फेहरिस्त में शामिल कर सकेगी। यहां देखें पूरी रिपोर्ट ...


Click it and Unblock the Notifications