अगले सीरीयल किसर है रणदीप हूडा

रणदीप की आने वाली फिल्म कर्मा, होली और रंग रसिया सभी बोल्ड विषयों पर आधारित है। जहां अभिनेता इमरान हाशमी अपनी कई फिल्मों में ऐसे दृश्य देने के बाद अब दूरी बरतने लगे है।
हाल ही में आई फिल्म राज द मिस्ट्री कंटीन्यूज में इमरान ने कोई चुम्बन दृश्य नही दिया है। इस फिल्म के बारे में इमरान ने कहा कि ऐसे दृश्य अध्ययन के खाते में चले गए है।
खुद की तुलना इमरान हाशमी से किए जाने पर रणदीप हूडा ने कहा कि मैं इमरान की इज्जत करता हूं लेकिन मुझे उनकी छवि नही चाहिए। उनके ताज को कोई नही छिनने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











