Shhhh.. इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं 'सुल्तान' सुपरस्टार!
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान के साथ साथ सुल्तान के कोच के किरदार में रणदीप हुडा ने भी काफी तारीफें लूटी हैं। फिल्म में अपने पर्फोंमेंस को लेकर रणदीप हुडा ने काफी पॉजिटिव रिस्पॉस पाया है। लिहाजा, रणदीप भी फिल्म की सफलता सेलिब्रेट कर रहे हैं।

हाल ही में रणदीप हुडा मैरी कॉम फेम एक्ट्रेस Lin Laishram के साथ स्पॉट किये गए। ये एत मणिपुरी मॉडल भी हैं। शनिवार को दोनों साथ में WBO ऐशिया पैसेफिक मिडलवेट चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्स चैपिंयन विजेन्द्र सिंह का उत्साह बढ़ाते दिखे।
''अक्षय कुमार को मुझसे 400 गुणा ज्यादा पैसे मिलते हैं.. हमारी कोई तुलना नहीं..''
इतना ही नहीं बल्कि Lin Laishram ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रणदीप के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है। हम्मम.. इनकी नजदीकियों को देखकर यह अनुमान लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं कि कुछ तो है.. खैर, उम्मीद करते हैं यदि ऐसा कुछ है तो रणदीप जल्द ही ऑफिशियली अपने फैंस से शेयर करेंगे।
''सलमान खान के सामने आते ही डॉयलोग भूल जाता था....''
फिलहाल, रणदीप सुल्तान की सफलता से खुश हैं। वहीं, अफवाहों की मानें रणदीप हुडा और विजेन्द्र सिंह एक साथ किसी बॉलीवुड फिल्म से जुड़ने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications


