शेखर कपूर के 'पानी' में गोते लगाएंगे रणबीर

By Belal Jafri

ranbeer kapoor
लगता है कि अकादमी अवार्ड और ऑस्कार के लिए नामांकित होने वाले निर्देशक शेखर कपूर की अपने लीड हीरो को लेकर की जाने वाली तलाश पूरी हो गयी है। अगर सूत्रों की माने तो शेखर अभिनेता रणबीर कपूर को अपनी नयी फिल्म में कास्ट करने के बारे में सोंच रहे हैं। आपको बता दें की बीते कुछ दिनों से शेखर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट "पानी" के हीरो को लेकर बहुत चिंतित थे।

बताया जा रहा है की फिल्म के लीड के तौर पर सबसे पहले शेखर ने अभिनेता विवेक ओबोराय को अपनी फिल्म में कास्ट करने के बारे में सोचा था लेकिन जल्द ही उन्हें महसूस हो गया कि वे शायद ही इस फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय न कर पाएं। इसके बाद शेखर ने बॉलीवुड हंक ऋतिक रोशन और अब रणबीर को अपनी फिल्म का हीरो बनाने की सोची।

एक इंटरव्यू के दौरान शेखर ने ये कबूला की उन्हें इस बात पर कोई शक नहीं है की ऋतिक काबिल हैं और उनकी अभिनय क्षमता अद्भुत है मगर फिल्म रॉकस्टार और उसमें रणबीर द्वारा करी गयी एक्टिंग को देखने के बाद उन्हें ये महसूस हुआ की रणबीर ही पानी के लिए परफेक्ट हैं।

साथ ही शेखर का ये भी कहा कि आने वाले समय में पूरे बॉलीवुड पर उम्दा अभिनय के मालिक रणबीर का ही राज चलेगा। आपको बताते चलें कि इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X