दीपिका की वापसी चाहते हैं रनबीर

By Staff

रनबीर कपूर और दीपिका के ब्रेकअप की खबर के कुछ दिन बाद ही दीपिका के फरहान के साथ इंगेज होने की बातें सुनाई पड़ने लगी हैं। ये सुनने के बाद तो रनबीर के कान खड़े होने ही थे। हाल ही में जब रनबीर से पूछा गया कि क्या वह और दीपिका अब कभी साथ होंगे। रनबीर का जवाब था कि वह दीपिका को अपनी जिंदगी में वापस चाहते हैं और शायद ऐसा हो भी जाए।

लेकिन दीपिका के इरादे ऐसे नहीं लगते। दीपिका अब रनबीर के साथ काम भी नहीं करना चाहतीं। दीपिका शायद पूरी तरह से अलग होना चाहती हैं। दोनों के ब्रेकअप की वजह कभी रनबीर की मम्मी नीतू कपूर को बताया गया, कभी कैटरीना कैफ को। पर ब्रेकअप की असली वजह सब के सामने नहीं आई।

दीपिका ने इस ब्रेकअप के बारे में मीडिया में कुछ भी नहीं बोला। उन्होने खुद को काम में पूरी तरह से डुबा लिया। उनकी लाइफ में फरहान की एंट्री की खबर भी फिल्म कार्तिक कॉलिंग कार्तिक के सेट की न्यूज है। पर लगता है इस खबर को सुन कर रनबीर को यकीन हो गया है कि दीपिका सच में उनकी लाइफ से दूर चली जाएंगी। इसी लिए वह उनकी वापसी चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X