'दम मारो दम' में दीपिका को देख मर मिटे रणबीर
दीपिका-रनबीर के संबंधों में दीपिका हमेशा रनबीर पर हावी रहीं। अब रनबीर चाहे कैट के साथ डिनर करें या नरगिस फाकरी को काम दिलाने के लिए सिफारिश करें लेकिन उनका दिल हमेसा दीपिका के आस-पास ही मंडराता रहता है। यह तब भी उतना ही सच था जब दीपिका के एक कंमेंट पर रनबीर के पापा तो भड़क उठे लेकिन रनबीर ने दीपिका को कुछ नहीं कहा।
दीपिका की एक्टिंग में तो कोई दम है नहीं लेकिन उनके हुस्न और शारीरिक सौष्ठव के जलवे अक्सर उनके परवानों पर बिजलियां गिराते रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने दम मारो दम में डांस कर अच्छे-अच्छों का दम निकाल दिया। ये हसीना , ये नीलम परी दम मारो दम में इतनी कातिलाना नजर आईं कि रनबीर एक बार फिर उनके हुस्न पर मर मिटे और प्यार का पैगाम इस दिलकश दिलरुबा और अपनी भूतपूर्व महबूबा दीपिका के नाम लिख बैठे।
रनबीर ने दीपिका को मेसेज भेजा कि वह इस गाने में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने आप पर पहले से और अधिक काम किया है। यही वजह है कि उनकी खूबसूरती और निखर कर आयी है। रणबीर का मानना है कि इस गाने में वह बिल्कुल अलग लग रही हैं। दीपिका ने इस खबर की पुष्टि की है कि रणबीर ने उन्हे मेसेज करके उनके वीडियो की तारीफ की। लेकिन दीपिका दिलकश होने के साथ ही दिमागदार भी हैं, इसलिए भूल के भी उन्होने ये नहीं बताया कि रनबीर ने उन्हे मैसेज में क्या लिख कर भेजा?


Click it and Unblock the Notifications