कैट के फ्लैट पर रणबीर मेहमान और सलमान अंजान!

अब आप सोच रहे होंगे की अभी तो आपने खबर पढ़ी थी कि कैट ने नया फ्लैट खरीदा है और सलमान खान वहां के पहले मेहमान थे। तो आपको ये भी बता देते हैं कि रणबीर को कैट के नये फ्लैट नहीं बल्कि पुराने फ्लैट पर देखा गया। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार 13 सितंबर को रात के करीब 12 बजे हल्के नीले रंग की जींस, नीले रंग की शर्ट और लाल कैप के साथ कैट के घर से बाहर आते हुए देखा गया। कैटरीन के घर से बाहर आने के बाद रणबीर सीधे अपनी ऑडी में बैठ गए और वहां से निकल लिये।
अब ये तो वाकई सोचने वाली बात है कि जब कैट ने लोखंडवाला में कैटरीना ने नया फ्लैट खरीदा है तो आखिर वो पुराने फ्लैट में क्या कर रही थीं और वहां पर रणबीर क्या कर रहे थे। क्या सलमान को इस बात की जानकारी होगी कि उनकी ये सो कॉल्ड खास दोस्त अपने किसी सॉ कॉल्ड फ्रैंड के साथ रात को 12 बजे थीं और वो भी अपने पुराने फ्लैट में? सलमान खान तो अपनी दोस्त को उनके नये फ्लैट की बधाई दे रहे हैं और करीना अपने पुराने फ्लैट पर रणबीर संग कुछ अकेले पल बिता रही हैं। नॉट फेयर कैट।


Click it and Unblock the Notifications