रणवीर और सोनम को भगवान का भरोसा
बालीवुड की बिल्कुल नवागत जोडी रणवीर और सोनम कपूर की फिल्म सावरिया प्रदर्शित होने वाली है और दोनो के दिल में धुकधुकी शुरु हो गई है. उन्हें अब भगवान पर ही भरोसा रह गया है.
इसका मतलब यह नही कि उन्हे इस फिल्म के फ्लाफ होने का अंदेशा है, बल्कि वे आजकल मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं और भगवान से सावरिया के हिट होने की प्रार्थना कर रहे हैं.
रणवीर और सोनम दोनो ने मुंबई के प्रशिद्ध मंदिर सिद्धिविनायक में जाकर भी फिल्म की सफलता के लिये पूजापाठ की. सोनम ने कहा कि वह इस मंदिर में पहले भी आती रही है और वह अपने घर से मंदिर तक नंगे पांव चलकर दर्शन के लिये आती थी.
भगवान गणेश का ही आशीर्वाद है कि वह अब हीरोइन बन चुकी है जबकि उसने कभी सोचा ही नही था कि वह एक दिन हीरोइन भी बनेगी.
रणवीर कपूर ने भी कहा कि भगवान गणेश की कृपा से फिल्म हिट होने में कोई संदेह नहीं है. वे अमेरिका में कालेज जाने से पहले जब मुंबई में रहा करते थे तो वे सिद्धिविनायक मंदिर में आया करते थे.


Click it and Unblock the Notifications