..................... Ranbir refuses to share screen space with Shahrukh | रणबीर ने शाहरूख को नो कहा - Hindi Filmibeat

रणबीर ने शाहरूख को नो कहा

SrkRanbeer
ऐसा आज नहीं तो कल होना ही है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का कोई दिग्गज फिल्ममेकर ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आएगा, जिसमें शाहरुख खान और युवा पीढ़ी की धड़कन रणबीर कपूर एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

इसकी एक प्रमुख वजह तो यही है कि उक्त दोनों ही कलाकारों का प्रशंसक वर्ग काफी बड़ा है। इसे समझते हुए करण जौहर ने इस मामले में भी पहल कर दी। करण ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली एक फिल्म के लिए रणबीर को एप्रोच किया और उन्हें बताया कि इसमें शाहरुख खान भी होंगे। रणबीर को स्क्रिप्ट भी बेहद पसंद आई, लेकिन उन्होंने फिलहाल असमर्थता जता दी।

देखें : करन के लिए इमरान ने उतारे कपड़े

इस घटनाक्रम से वाकिफ एक सूत्र के मुताबिक रणबीर ने करण से कहा कि वे फिलहाल दो नायकों वाली फिल्में नहीं कर रहे हैं और ऐसे में उन्हें इस फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। यह तब है जब रणबीर की मल्टीस्टारर फिल्म 'राजनीति" प्रदर्शन के लिए तैयार है। हालांकि रणबीर से जुड़े एक सूत्र की मानें तो उन्होंने इस फिल्म से जुड़े हानि-लाभ को तौलने के बाद ही करण को इनकार किया।

देखें : समाज सेवा में जुटे आमिर

रणबीर को लगता है कि इंडस्ट्री में वह अभी नए हैं, जबकि शाहरुख खान एक किंवदंति बन चुके हैं। रणबीर को अपनी क्षमता और प्रतिभा पर पूरा भरोसा है। वह एसआरके के साथ काम करने के इच्छुक हैं, लेकिन तब जब उनका कद भी इंडस्ट्री में थोड़ा ऊंचा हो जाए। अगर वे अभी साथ में फिल्म करते हैं तो फिल्ममेकर शाहरुख की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें ज्यादा फुटेज देंगे। रणबीर को यह मंजूर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X