एक बार फिर रणबीर और नर्गिस साथ साथ

7जून से 9 जून तक सिंगापुर में चल रहे आईफा अवार्ड में बॉलीवुड के सभी बेहतरीन सितारे मौजूद थे। इन्हीं सितारों में रणबीर कपूर और नर्गिस फाखरी भी नज़र आए। रणबीर को रॉकस्टार के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला और अवार्ड फंक्शन में रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ डांस परफार्मेंस भी दी।
अवार्ड फंक्शन के खत्म होने के बाद होटल में एक प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें रणबीर और नर्गिस काफी करीबी पल बिताते नज़र आए। रणबीर के चुटकुलों पर कभी नर्गिस की हंसी सुनाई देती तो कभी दोनों एक दूसरे के कानों में धीरे-धीरे अपनी बात कहते दिखते।
पिछले कुछ दिनों से नर्गिस और रणबीर के बीच अलगाव की खबरें सनाई दे रहीं थीं। रणबीर को कैटरीना कैफ के साथ और नर्गिस को शाहिद कपूर व नेस वाडिया के साथ ज्यादा समय बिताते देखा जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार "रणबीर और नर्गिस ने हमेशा कहा कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। पर पिछले कुछ समय से इन दोनों के बीच काफी दूरियां नज़र आ रही थीं। एक तरफ रणबीर को कैटरीन के साथ देखा जा रहा था तो दूसरी तरफ नर्गिस को कभी शाहिद कपूर और कभी नेस वाडिया के साथ। लेकिन कुछ दिन पहले अवार्ड फंक्शन में दोनों को को एक साथ देखा गया और दोनों के बीच का कम्फर्ट लेवल अभी भी काफी अच्छा था। "
कुछ समय से ऐसा लग रहा था कि शायद रणबीर और नर्गिस अपनी अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गए हैं पर आईफा की प्राईवेट पार्टी में दोनों की अतरंगता कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी। रणबीर और नर्गिस के अलावा शाहिद और प्रियंका भी एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते नज़र आए।


Click it and Unblock the Notifications