जन्मदिन के दिन भी रणबीर की छुट्टी नहीं

बर्फी के ऑस्कर्स में जान के बाद तो रणबीर कपूर एक इंटरनेशनल एक्टर बन गए हैं और बॉलीवुड के टॉप के एक्टरों यानी आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान के काफी करीब पहुंच गये हैं। कल यानी 28 सितंबर को इसी नये सुपरस्टार का जन्मदिन है। इसबार रणबीर कुछ खास तरीके से अपना जन्मदिन मनाएंगे। तो आइये जानते हैं कि कैसे मनाएंगे अपना जन्मदिन रणबीर?

रणबीर कपूर को यूं तो आजकल काफी सुर्खियां मिल रही हैं। वो जो भी कह दें वो आज एक खबर है। हाल ही में रणबीर कपूर ने कहा कि वो अब शादी करके सैटल होना चाहते हैं और फिल्हाल वो अपनी मनपसंद लड़की की तलाश में हैं। लेकिन रणबीर के पास वक्त है कहां लड़की ढूंढ़ने का? वो तो अपने जन्मदिन पर भी कहीं नहीं जा रहे बल्कि इसबार वो अपना जन्मदिन काम करते हुए बिताएंगे। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर की मां और पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बताया कि इस साल रणबीर का जन्मदिन बाकी दिनों की ही तरह होगा और वो ये जवानी है दीवानी की शूटिंग करते हुए अपना जन्मदिन बिताएंगे।

अब रणबीर के इस खास तरह से जन्मदिन मनाने की बात को सुनकर सबसे पहले तो यही ख्याल आ रहा है कि है कि कहीं रणबीर अब ऐलिजिबल बैचलर बनने के लिए कुछ ज्यादा सीरियस हैं और वो अब एक चंचल हीरो नहीं बल्कि एक ज़िम्मेदार इंसान बनने की कोशिश कर रहे हैं जिसके लिए उसका काम सबसे पहले है। अगर यह हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब रणबीर की इन बातों से इम्प्रेस होकर हर एक लड़की रणबीर से शादी करने को तैयार हो जाएगी फिर रणबीर को अपनी मनपसंद लड़की भी मिलने में कोई तकलीफ नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X