BOX OFFICE पर बनानी है ब्लॉकबस्टर...लेकिन एक फ्लॉप हीरो OUT और दूसरा IN
अब बिना गुस्सा हुए, हमारी एक बात ध्यान से सुनिएगा, शाहरूख खान के बहुत बड़े वाले फैन तो हम भी हैं लेकिन फिलहाल सच यही है कि शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस के जादूगर नहीं रह गए हैं। वो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप चल रहे हैं, अगर उनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाए तो।
अब आते हैं मु्द्दे की बात पर। जब हैरी मेट सेजल की पहली पसंद शाहरूख नहीं रणबीर कपूर थे। ऐसा शाहरूख को लगता है।

कम से कम मज़ाक में ही सही लेकिन शाहरूख ने माना कि इम्तियाज़ को लगा रणबीर की डेट्स नहीं मिलेंगी तो शाहरूख को ही फिल्म में ले लेता हूं।
मतलब एक फ्लॉप हीरो से दूसरे फ्लॉप हीरो तक। और फिल्म बनानी है ब्लॉकबस्टर जो कि फिलहाल तो नामुमकिन लग रहा है। लेकिन जब हैरी मेट सेजल होगी काफी मज़ेदार। फिल्म के टीज़र से तो यही लग रहा है।
फिल्म के नाम को लेकर फैन्स काफी निराश थे। लेकिन इसके लिए एक इनाम रखा गया था पांच हज़ार रूपये का और रणबीर कपूर की मानें तो ये नाम उन्होंने दिया था। शाहरूख ने रणबीर को उनके पांच हज़ार रूपये दे दिए हैं।
[शाहरूख ने किया फिल्म से मना....सलमान के साथ बन चुका है PLAN!]
इतना ही नहीं, मज़ाक मज़ाक में ये भी पता लगा कि रणबीर ने फिल्म का नाम केवल हैरी मेट सेजल सुझाया था, इसे पूरा किया जब लगाकर करण जौहर ने। तो उन्हें भी उनके 1250 रूपये चाहिए।
अब ये तो हो गई हंसी मज़ाक की बातें, लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो कई अच्छी फिल्में रिजेक्ट करके पछता चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications