आधी रात में दीपिका के घर पर रनबीर का हंगामा
बॉलीवुड की असफल प्रेम गाथाओं में दीपिका-रनबीर की प्रेमगाथा का नाम भी जुड़ चुका है। लेकिन इसके बाद भी लगता है जब तक इन्हे कोई तमगा नहीं मिलता तब तक वे हार नहीं मानेंगे। सुनने में आ रहा है कि लगभग दो महीने पहले रनबीर कपूर आधी रात में अपनी महबूबा से मिलने जा पहुंचे।
अब सोचने वाली बात ये है कि खबर तो दो महीने पहले की है और बाहर अब आ रही है। आजकल रनबीर-दीपिका का मामला इतना उलझा हुआ है और मसालेदार हो गया है कि गड़े मु्र्दे भी कब्र से उठ कर बाहर आ रहे हैं। तो किस्सा कुछ यूं है कि एक रात रनवीर कपूर दीपिका पादुकोण के बंग्ले पर आधी रात को पहुंच गए। पहुंच तो गए लेकिन सेक्योरिटी गार्ड ने उन्हे अंदर घुसने नहीं दिया। शायद पुरानी जान-पहचान काम नहीं आई।
अब क्या था रनबीर लगे दीपिका को फोन करने। उन्होने दीपिका को फोन मिलाया और फोन पर ही चिल्लाने लगे कि उन्हे अंदर आना है, उन्हे अंदर आने दो, आई एम सॉरी वगैरह-वगैरह। दीपिका ने पहले तो उन्हे बहुत टाला लेकिन जब रनबीर ने तमाशा नहीं बंद किया तो दीपिका ने उन्हे अंदर बुला लिया। इसके बाद रनबीर भाई आधा घंटा बाद बाहर आए। वैसे रनबीर के मम्मी-पापा को इस बारे में खबर है भी या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications