कैट की मम्मी ने रणबीर को बुलाया लंदन, टी मीटिंग में होगी शादी फिक्स!

पिछले काफी समय से हॉट रणबीर कपूर और सेक्सी कैटरीना कैफ के रिश्तों को लेकर चर्चा हो रही है लेकिन कैट-रणबीर अपने इस रिश्ते पर चुप्पी साधे बैठे है। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके हिसाब से कि अब शायद दोनों के रिलेशन पर मुहर लगने जा रही है क्योंकि ऐसा सुनने में आया है कि कैटरीना की मां सुजैन ने रणबीर कपूर को अपने घर लंदन में मिलने के लिए बुलाया है वो भी टी-पार्टी पर।

कैट की मम्मी ने रणबीर को बुलाया लंदन, टी मीटिंग में होगी शादी फिक्स!

जिसके लिए रणबीर जल्दी-जल्दी अपनी कोर्सिका में इम्तियाज अली की आने वाली फिल्‍म तमाशा की शूटिंग को निपटा रहे हैं जिसमें उनकी लीड हिरोईन उनकी एक्स प्रेमिका दीपिका पादुकोण हैं।

कहा जा रहा है कि रणबीर की मां नीतू कपूर को कैटरीना काफी पसंद आ गई हैं इसलिए अब सुजैन भी रणबीर से मिलना चाहती हैं। इसलिए दोनों के चाहने वाले उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ वक्त में रणबीर-कैटरीना कुछ अच्छी खबर सुनाने वाले हैं।

लंबे अरसे से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरें आ रही हैं लेकिन दोनों ही सितारे इस मसले पर कुछ नहीं बोलते हैं लेकिन दोनों की हरकतें बताती हैं कि दोनों अपने इस रिश्ते में शायद काफी दूर तक निकल चुके हैं।

पिछले दिनों खबर आयी थी कि दोनों ही कलाकार जो कि इन दिनों अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' के शूट के दौरान एक हनीमून कॉटेज में साथ में रात बिताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X