..................... Ranbir Kapoor and Varun Dhawan believed Anushka Sharma play a human dog in Pari - Hindi Filmibeat

परी में कुत्ता बनी हैं अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर ने कर दिया LEAK!

अनुष्का शर्मा स्टारर परी आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म से लेकर कोई भी बड़ी बात अभी तक किसी के सामने नहीं आई लेकिन रणबीर कपूर ने फिल्म में अनुष्का के रोल के बारे में लीक कर दिया। और वो भी काफी पहले।

रणबीर को पता चला कि फिल्म में अनुष्का शर्मा ऐसी इंसान बनी हैं जो कुत्ता भी बन जाती हैं। यानि कि इच्छाधारी कुत्ता। ये बात रणबीर कपूर ने वरूण धवन को बताई।

ranbir-kapoor-varun-dhawan-believed-anushka-sharma-play-human-dog-in-pari

जब वरूण धवन अनुष्का से सुई धागा के सेट पर पहली बार मिले तो उन्होंने पूछा कि वो कुत्ते वाला रोल कैसा चल रहा है। अनुष्का समझ गईं कि खबर कहां से आई है और किसी तरह खुद को रोक पाईं।

दरअसल, परी में अनुष्का की मेकअप आर्टिस्ट और दत्त में रणबीर की मेकअप आर्टिस्ट एक ही इंसान हैं। अब अनुष्का और रणबीर काफी अच्छे दोस्त हैं तो सबको पता था कि रणबीर अनुष्का के बारे में ज़रूर पूछेंगे।

और चूंकि रणबीर गॉसिप क्वीन हैं, अनुष्का ने डिसाइड किया कि उन्हें उल्लू बनाया जाए। बस अनुष्का की मेकअप आर्टिस्ट ने रणबीर के कान में ये बात डाल दी कि फिल्म में अनुष्का इच्छाधारी कुत्ता बनी हैं।

फिर रणबीर से तो ये बात हर किसी तक पहुंच ही जानी थी। और वैसा ही हुआ। करण जौहर ऐसे ही नहीं रणबीर - करीना को पंचायत घर बोलते हैं।

वैसे ये तो रही परी के सस्पेंस की बात। हम आपको दे रहे हैं कुछ और कारण, फिल्म देखने के -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X