रणवीर कपूर तौलिये में
रणवीर कपूर अपनी पहली फिल्म सावरिया में वही जबरदस्त धमाल करने जा रहे हैं, जो उनके पिता रिषी कपूर ने तीस साल पहले फिल्म बाबी में किया था, यानि कि वे तौलिये में दिखेंगे और तौलिये के सरकने से उनके शरीर का नग्न पृष्ठ भाग दिखाई देगा.
अब इस सीन पर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी, यह तो फिल्म के लगने के बाद पता चलेगा. लेकिन यह तय है कि इस सीन पर पर रणवीर की महिला प्रशंसको का फिदा होना तो तय है. सावरिया के प्रदर्शित होने से पहले ही वे महिलाओं में विशेष रुप से लोकप्रिय हो चुके हैं और उन्होंने लडकियों की नींद चुरा ली है.
वैसे दावा तो यही किया जा रहा है कि यह पहली हिंदी फिल्म होगी, जिसमें हीरो के शरीर का पृष्ठ हिस्सा पूरी तरह नग्न दिखाया जायेगा. यह सीन इस फिल्म के गीत जब से तेरे नयना में फिल्माया गया है जिसमें रणवीर तौलिया पहने हैं और तौलिया फिसलकर गिर जाता है और वे नग्न हो जाते हैं.
रणवीर कपूर फिल्म में अपने इस सीन से बेहद खुश बताये जाते हैं. उनका कहना है कि जब उनके पिता बाबी में इस तरह के सीन कर चुके हैं तो भला उन्हें इसमें क्या आपत्ति हो सकती है. यानि कि बेटे बाप से बढ के हैं.
रणवीर को तौलिये में देखने की चाह उनकी महिला प्रशंसकों को बेताबी से है, लेकिन अगर सेंसर बोर्ड ने इस सीन को नही काटा है तो फिर उन्हें अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पडेगा.


Click it and Unblock the Notifications