'सुपरस्टार' बनने की ऐसे हो रही है तैयारी.. सलमान से टक्कर जो लेना है!

संजय दत्त बॉयोपिक फिल्म के लिए रणबीर कपूर काफी मेहनत कर रहे हैं। खबर है कि रणबीर संजय दत्त की तरह टैटू भी बनवाएंगे।

By Neeti

रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'दत्त बॉयोपिक' के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं, यह तो फिल्म सेट से लीक तस्वीरें ही बता रही हैं। सुपरस्टार की तरह दिखने के लिए रणबीर ने 13 किलो तक वजन बढ़ाया है, जबकि संजय दत्त की तरह उठने बैठने की ट्रेनिंग भी ली है।

[यहां शाहरूख, सलमान, आमिर का दबदबा.. अक्षय कुमार हैं काफी पीछे!]

90s के संजय दत्त के लिए तो रणबीर ने पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन अब उन्हें संजय दत्त का नया लुक भी अपनाना है। जहां उन्हें और बॉडी की जरूरत है और साथ ही रणबीर संजय दत्त की तरह बॉडी पर टैटू भी बनवाएंगे.. सेम टू सेम।

Dutt Biopic

बता दें, दत्त बॉयोपिक सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' से क्लैश हो रही है। दोनों ही फिल्में क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिलहाल तो हम यही मना रहे हैं कि काश यह क्लैश टल जाए। क्योंकि दत्त बॉयोपिक को देखने के लिए हम बेसब्र हैं.. और टाईगर जिंदा है पर तो क्या ही कहना.. वह तो 300 करोड़ी फिल्म है ही।

बहरहाल, इन तस्वीरों से साफ है कि राजकुमार हिरानी सलमान खान से टक्कर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

यहां देंखे फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X