'रणबीर मुझे एक खिलौना समझता है'
[गपशप] अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में को-स्टार बने करण जौहर और रणबीर कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने इनके किरदार को काफी पसंद भी किया है।

करण जौहर इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं और इसे एक बेहतरीन अनुभव मानते हैं। वहीं, साथ में उन्होंने रणबीर की भी काफी तारीफ की है। करण बताते हैं कि फिल्म के दौरान उन दोनों के बीच सीनियर, जूनियर वाली कोई दूरियां नहीं थीं। रणबीर और करण दोस्त जैसे रहे।
करण बताते हैं कि 'रणबीर ने तो मुझे अपना खिलौना समझ लिया था। मुझे हर वक्त परेशान किया करता था। मैंने उससे पूछा भी था कि रणबीर क्या तुम मुझे सीरियसली लोगे जब मैं तुम्हें डाइरेक्ट करूंगा?'
Opps PIC: अपनी इस तस्वीर को देखकर शायद अक्षय कुमार भी शर्मा जाएं!
रणबीर की तारीफ करते हुए करण ने कहा कि रणबीर की सबसे अच्छी बात है कि वह हर जगह अपनी स्टारडम ढ़ोता नहीं चलता। वह आम लड़के की तरह है और यही उसकी खूबी है। वह बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ बेहतरीन दोस्त भी है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



