जब दीपिका और कैटरीना के बीच फंस गए Mr. कपूर!

[बॉलीवुड न्यूज] दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर.. ये तीन ऐसे नाम हैं, जो चाहें या न चाहें अकसर साथ आ जाते हैं। जी हां, एक बार फिर ऐसा हुआ जब रणबीर कपूर अपने एक्स(दीपिका) और प्रेसेंट(कैटरीना) में फंस कर रह गए।

बता दें, रणबीर को इस स्थिति में डालने वाले और कोई नहीं बल्कि उनके बॉम्बे वेलवेट को-स्टार और दोस्त करण जौहर हैं। करण जौहर ने रणबीर से रैपिड फायर सवाल किया कि लुक्स और एक्टिंग के मामले में कैटरीना और दीपिका में से कौन बेहतर है?

बहरहाल, इस बार रणबीर ने कोई गलती नहीं कि और दोनों की सवालों में कैटरीना को बेहतर बताया। हम्मम.. वैसे बॉलीवुड प्रेमी होने के नाते कहा जा सकता है कि रणबीर ने थोड़ी पक्षपात की है। लेकिन शायद रणबीर के पास भी फिलहाल कोई ऑप्शन नहीं है। बता दें, हाल ही में रणबीर ने जाहिर किया है कि वे और कैट अगले साल शादी करने वाले हैं।

Oooo..कैटरीना से शादी की बात पर रणबीर कपूर ने कहा....

वैसे आपको बता दें, कैटरीना का नाम लेते हुए रणबीर इतने अनकंर्फटेबल हो गए कि उन्होंने अपने जवाब के बाद भी कई बातें बतानी जारी रखी। खबरों की मानें तो रणबीर कैट के बारे में इतना बोल गए कि सभी कुछ एडिट करना पड़ा।

ओहहह.. वैसे इस पूरे मामले में रणबीर करण का क्या हाल करना चाह रहे होंगे, यह जानना दिलचस्प होगा..

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X