जानिए क्या होगा संजय दत्त की बायोपिक का नाम..आखिर हो गया खुलासा
रणबीर कपूर की अगली फिल्म दत्त बायोपिक का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। रणबीर कपूर ने भी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और फिल्म पहले दिन से ही लगातार सुर्खियों में है। फिल्म का अब तक नाम प्रोजेक्ट टाइटल दत्त है लेकिन अब फिल्म के असल नाम का खुलासा हो गया है।
जी हां फिल्म का नाम दत्त नहीं बल्कि संजू होगा। जी हां आपको बता दें कि संजय दत्त का निक नेम भी संजू ही है। फिल्म 2018 अप्रैल में रिलीज होगी और फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर कपूर ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि "संजय सर हर किसी को बहुत सारा प्यार देते हैं। मुझे लगता है कि मैं पैदा ही दत्त बायोपिक में संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए हुआ था।वो इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी तस्वीर मेरे कपबोर्ड पर लगी है और मैं लकी हूं उनकी बायोपिक में काम कर रहा हूं। "
Recommended Video

फिल्म में संजय दत्त की पूरी बचपन से लेकर जेल से निकलने तक की पूरी जिंदगी दिखाई जाएगी। राज कुमार हिरानी पहले भी कह चुके हैं कि वो फिल्म में संजय दत्त की किसी तरह की सकारात्मक इमेज नहीं दिखा रहे हैं। वो सिर्फ वही दिखा रहे हैं जो हुआ है। बहरहाल अब फिल्म का नाम आगे 'संजू' होगा या ये महज अफवाह है या सच ये तो आधिकारिक पुष्टि के बाद साफ होगा लेकिन आप हमें कमेंट सेक्शन में जरुर बताएं कि आपको ये नाम कैसा लगा।


Click it and Unblock the Notifications