अब नरगिस के प्यार में गिरफ्तार रणबीर?

By Neha Nautiyal

लगता है कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर लड़कियां पटाने में एक्सपर्ट हैं इसीलिए पहले सोनम फिर दीपिका उसके बाद कैटरीना और अब नरगिस.. रणबीर के तीन साल के करियर में उनकी जिंदगी में कई लड़कियां आ और जा चुकी हैं।

सुनने में आ रहा है कि इन दिनों रणबीर कपूर अपनी आनेवाली फिल्म रॉकस्टार की को-स्टार नरगिस फाकरी से कुछ ज्यादा ही पींगे बढ़ा रहे हैं। शूटिंग के दौरान ही नहीं बल्कि शूटिंग के बाद भी दोनों साथ-साथ देखे जा रहे हैं।

अभी हाल ही में रणबीर नरगिस के साथ मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में ब्लैक स्वान नाम की हॉलीवुड फिल्म देखने पहुंचे थे। दोनों के साथ रणबीर के खास दोस्त आयन मुखर्जी। भई अभी रणबीर और कैटरीना के प्यार के किस्से जुम्मा-जुम्मा चार दिन पुराने भी नहीं हुए और यहां रणबीर किसी और ही के साथ मजे लेते नजर आ रहे हैं।

शायद रणबीर की इन्हीं हरकतों से तंग आकर दीपिका और रणबीर के बीच ब्रेकअप हुआ था। पर अब बेचारी कैटरीना क्या करेंगी? उन्होंने तो सल्लू से अलग होकर रणबीर का दामन थामा मगर यहां तो माजरा ही कुछ और है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X