..................... Ranbir & Sonam are again going around | रणवीर बने सोनम के सावरिया - Hindi Filmibeat

रणवीर बने सोनम के सावरिया

By Staff


रणवीर कपूर की अभी सिर्फ एक ही फिल्म आई है लेकिन रोमांस के मामले में उन्होंने अच्छे अच्छों को पानी पिला दिया है. इसमें कोई शक नही कि उनके खूबसूरत जिस्म की लडकियां दीवानी हैं. दीपिका के साथ उनका रोमांस टूट जाने के बाद लग रहा था कि शायद वे अकेले हैं लेकिन अब इसका राज परदाफाश हो चुका है.

उनका रोमांस किसी और से नही बल्कि अपनी ही फिल्म सावरिया की हीरोइन सोनम कपूर से चल रहा है. दोनो को एक फाइव स्टार होटल में हाथ में हाथ डाले और रोमांस करते देखा गया. उस समय दोनो एक दूसरे के प्यार में खोये हुए लग रहे थे.

ज्ञात हो कि रणवीर और सोनम ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में सहनिर्देशन किया था और उस समय भी दोनो में रोमांस चल रहा था लेकिन इसके बाद रणवीर दीपिका के प्रेम जाल में फंस गये. दीपिका भी किसी संबंध को ज्यादा देर तक खींचने में विश्वास नही करती. यही वजह थी कि जब दोनो का जी एक दूसरे से भर गया तो दोनो अलग अलग हो गये.

इसके बाद फिल्म सावरिया की शूटिंग के दौरान रणवीर और सोनम का दिल फिर एक दूसरे के लिए धडकने लगा लेकिब दोनो इस बात को सार्वजनिक रुप से छुपाते रहे. लेकिन इश्क और मुश्क छुपाये नही छुपता, उन दोनो के रोमांस को भी लोगो ने देख लिया है.

सबसे मजे की बात यह है कि अपने लाडले बेटे के रोमांस से सबसे ज्यादा खुश भी उनकी मां यानि कि नीतू कपूर होती है. नीतू का कहना है कि लडकियां रणवीर की तबसे दीवानी हैं जब वह बच्चा था. उनके घर के आगे अक्सर चार पांच लडकियों का झुंड सिर्फ रणवीर से मिलने के लिए लगा रहता था.

वाकई इससे बडी खुशी की बात क्या होगी, बेटा रोमांस करे और मां उसका समर्थन करे, लेकिन क्या अनिल कपूर भी ऐसा समर्थन अपनी लाडली बेटी सोनम के लिए व्यक्त कर सकते हैं..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X