रनबीर ने बनाया ऐश का स्केच
बॉलीवुड अभिनेता रनबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन से 'पा' के प्रीमियर में मिले। रनबीर हमेशा से ऐश्वर्या के फैन रहे हैं। ऐश्वर्या साल 1999 में रनबीर के पिता और अभिनेता ऋषी कपूर के साथ फिल्म आ अब लौट चलें की शूटिंग कर रही थीं। तब ऐश को पहली बार पता चला की रनबीर उनके फैन हैं। रनबीर पहली बार ऐश्वर्या से इसी फिल्म के सेट पर मिले थे।
शूटिंग के दौरान अचानक एक ऐसी घटना घटी जिससे रनबीर की चोरी पकड़ गयी। साथ ही ऐश का तो हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया। उस फिल्म के सेट पर रनबीर अपने पिता की सहायता के लिए मौजूद रहते थे। एक दिन ऋषी, ऐश के साथ एक शॉट डिस्कस कर रहे थे। उस दौरान रनबीर कपूर एक कोने में बैठ कर ऐश्वर्या के स्केच बना रहे थे। ऋषी कपूर ने अचानक रनबीर का नोटपैड खींचा और रनबीर , ऐश्वर्या का स्केच बनाते हुए पकड़े गए।
ऐश ने 'पा' के प्रीमियर में अभिषेक को वह पूरी घटना सुनायी। अब रनबीर का हाल तो बुरा होना ही था। रनबीर सारी बात सुन कर काफी शर्मा गए और चुपके से वहां से खिसक लिए।


Click it and Unblock the Notifications