..................... Ranbir Kapoor Shamshera first look - clean shaven and beefed up - Hindi Filmibeat

First Look: रणबीर कपूर की शमशेरा, वापस 300 करोड़ की तैयारी में लगे

रणबीर कपूर संजू की सफलता से बाहर आ चुके हैं और 2019 में दो बड़े धमाकेे करने की तैयारी कर रहे हैं। पहला है अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र जिसमें वो आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे। फिल्म क्रिसमस 2019 में रिलीज़ हो रही है। दूसरी है संंजय दत्त के साथ यशराज फिल्म्स की शमशेरा।

शमशेरा, डाकुओं की एक कहानी है और पीरियड ड्रामा है जो 60 - 70 के दशक में बन रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब सेट से रणबीर कपूर की एक ताज़ा तस्वीर आई है जहां वो बिल्कुल क्लीन शेव और काफी बॉडी बनाए नज़र आ रहे हैं। रणबीर की तैयारी देखकर तय है कि वो वापस 300 करोड़ का धमाका करने में लग गए हैंं।

ranbir-kapoor-shamshera-first-look-clean-shaven-and-beefed-up

शमशेरा के लिए रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर ने अपनी शूटिंग शुरू कर दी है। मुंबई में ही फिल्म का सेट तैयार किया गया है। गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अग्निपथ और ब्रदर्स फेम करण मल्होत्रा और फिल्म की कास्ट को हाल ही में जॉइन किया है रोनित रॉय ने। जानिए 2019 की आने वाली कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X