रणबीर VS सलमान के बीच.. फंस गई अक्षय कुमार की रिलीज.. बिग बजट फिल्म!
15 अगस्त की छुट्टी लगभग सभी सुपरस्टार हथियाना चाहते हैं। शाहरुख खान से लेकर सलमान, अक्षय कुमार सभी की फिल्मों ने इस वीकेंड पर शानदार कमाई की है। खैर, रिकॉर्ड देखा जाए तो लगभग हर साल अक्षय कुमार अपनी फिल्म 15 अगस्त वासी वीकेंड पर लाते हैं। लेकिन अगले साल.. यानि की 15 अगस्त 2019 को करण जौहर ने रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए लॉक कर लिया है।
'रेस 3' का अगला धमाका.. सलमान खान फैंस के लिए खास.. DETAILS
इतना ही नहीं, अब अफवाह यह भी है कि सलमान खान भी अपनी फिल्म दबंग 3 उसी दिन रिलीज करना चाहते हैं। दरअसल ईद पर सलमान की 'भारत' पहले से शेड्यूल है, लिहाजा, दबंग 3 के लिए उन्हें किसी बड़े डेट की तलाश है। यानि की रणबीर और सलमान के बीच टक्कर हो सकती है।

वहीं, अब अक्षय कुमार की बात करें तो इनकी बिग बजट फिल्म 2.0 महीनों से पोस्टपोन होती जा रही है। फिलहाल फिल्म के वीएफएक्स पर काफी काम बचा है.. लिहाजा माना जा रहा है कि अब यह 2019 में ही रिलीज होगी। होली पर पहले ही अक्षय की केसरी रिलीज हो रही है।
वहीं, उनकी फेवरिट डेट 15 अगस्त को भी रणबीर कपूर और सलमान खान ने घेर रखा है। अब 2.0 के निर्माताओं को कोई बड़ी डेट तलाशनी पड़ सकती है।
बहरहाल, यहां जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications