...तो रणवीर से टक्कर लेने के लिए रणबीर ने कैट नहीं दीपिका को चुना!
[बॉक्स ऑफिस] रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट रिलीज़ के लिए तैयार है और काफी समय बाद वो दर्शकों से रूबरू होंगे। इसके बाद रणबीर कपूर की किसी भी फिल्म का कोई अता पता ही नहीं है। हालांकि वो कर काफी फिल्में रहे हैं लेकिन किसी में कुछ तो किसी में कुछ अड़चन आ ही जा रही है। इसके पीछे कारण कई हैं जिनमें से एक हैं कैटरीना कैफ---> जानिए रणबीर की सारी फिल्में क्यों अटकीं!
हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया है कि जग्गा जासूस और तमाशा में से कोई एक फिल्म इस साल ज़रूर रिलीज़ हो रही है। लेकिन अब ये फिल्म जग्गा जासूस जिसमें रणबीर कैटरीना काम कर रहे हैं, नहीं हो सकती क्योंकि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा वापस शूट किया जा रहा है।
PICS: ब्रेकअप के बाद भी हिट हैं ये फिल्मी जोड़ियां!
बची दीपिका स्टारर तमाशा जिसमें रणबीर दीपिका की केमिस्ट्री वापस देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे। और फिल्म की डेट तय थी 25 दिसंबर! लेकिन 25 दिसंबर बॉलीवुड के लिए काफी बड़ा दिन है क्योंकि उस दिन रिलीज़ हो रही है दिलवाले।
अगर सूत्रों की मानें तो रणवीर स्टारर बाजीराव मस्तानी भी उसी दिन ही रिलीज़ की जाएगी ये तय है। लेकिन फिल्म ज़रूर पहले ही रिलीज़ होगी क्योंकि शाहरूख काजोल के साथ टक्कर लेना किसी के बस की बात नहीं है। तो अगर फिल्म 18 को रिलीज़ होती है तो रणबीर की तमाशा भी दिसंबर में ही रिलीज़ होगी और रणवीर दीपिका की केमिस्ट्री कितनी भी तगड़ी हो...बनी - नैना को रोकना नामुमकिन है!
कहानी की Band: तो रणबीर की लाइफ से पहले ही होती दीपिका OUT, कैट IN


Click it and Unblock the Notifications



