#BackOnTrack: ये फिल्म FLOP ही सही...अब अगली ब्लॉकबस्टर पक्का है!

हर कोई रणबीर कपूर की धमाकेदार वापसी का इंतज़ार कर रहा है। और अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो ये खबर पढ़कर आप खुश हो जाएंगे। दरअसल, बर्फी के बाद ही ये खबर थी कि रणबीर कपूर और अनुराग बसु किशोर कुमार पर बायोपिक बनाएंगे।

फिर दोनों जग्गा जासूस बनाने में लग गए और जग्गा जासूस बनती ही रह गई। नतीजा ये हुआ कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। अब जग्गा जासूस से तो लोगों को वैसे भी काफी उम्मीदें नहीं बची हैं।

ranbir-kapoor-s-kishore-kumar-biopic-is-back-on-track

लेकिन रणबीर कपूर की इस किशोर कुमार बायोपिक से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। कुछ दिन पहले अनुराग बसु ने ये कहकर सबका दिल तोड़ दिया था कि रणबीर कपूर के पास समय नहीं है।

लिहाज़ा किशोर कुमार बायोपिक किसी और के साथ बनेगी। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान ने किशोर कुमार की बायोपिक में खासी दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन अब सब कुछ ऑल इज़ वेल हो चुका है।

ताज़ा सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर ही किशोर कुमार बायोपिक में नज़र आएंगे। दिलचस्प ये भी है कि रणबीर इससे पहले रॉकस्टार और ऐ दिल है मुश्किल में भी सिंगर बन चुके हैं।

अब बात किशोर कुमार की हो और उनके गानों के बिना हम चले जाएं ये तो हो नहीं सकता। पर सलमान से लेकर रणबीर तक पर, किशोर कुमार के कुछ गाने बहुत फिट बैठते हैं। आप आज उन पर नज़र डाल लीजिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X