22 दिसंबर 2017: सलमान 'टाईगर' खान Vs रणबीर 'दत्त' कपूर
सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है 2017 की क्रिस्मस रिलीज़ के लिए अनाउंस की जा चुकी है और अब बिल्कुल निडर होकर, रणबीर कपूर भी अपनी फिल्म दत्त बायोपिक उसी तारीख पर लेकर आ रहे हैं।
सलमान खान ने 2016 में धमाका किया था टाईगर ज़िंदा है के एलान के साथ। एक था टाईगर सीक्वल, सलमान खान की दूसरी फिल्म होगी और 2017 में फैन्स के लिए इससे ज़्यादा खुशी की कोई बात नहीं हो सकती थी।
लेकिन अब रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक उसी तारीख पर सलमान खान से टक्कर लेने को तैयार है। गौरतलब है कि दत्त बायोपिक फरवरी में फ्लोर पर जा रही है और माना जा रहा है कि 22 दिसंबर 2017 को फिल्म रिलीज़ होगी। क्योंकि क्रिस्मस राजुकमार हिरानी के लिए काफी लकी रहा है।

अब देखने वाली बात ये है कि अगर ये क्लैश होता है तो ज़ाहिर सी बात है कि बॉलीवुड को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि दोनों ही फिल्मों में अच्छी खासी कमाई करने की क्षमता है।
लेकिन जब सामने सलमान की सुनामी हो तो सब इधर उधर गिरते नज़र आते हैं । ऐसे में रणबीर कपूर की फिल्म का हाल काफी बुरा हो जाएगा।
["मैं सलमान से बॉक्स ऑफिस पर नहीं जीत सकता" - शाहरूख]
हालांकि अभी तक इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए माना जा रहा है कि राजकुमार हिरानी चाहें तो अपनी डेट यहां वहां कर सकते हैं। क्योंकि सलमान खान तो हटने से रहे।
हालांकि कई बार, कई छोटे बड़े निर्देशक ये साफ तौर पर कह चुके हैं कि अब सलमान, आमिर, शाहरूख, अक्षय और अजय देवगन को कुछ बातें साफ साफ समझने की ज़रूरत है -


Click it and Unblock the Notifications