WHATTT: एक और फिल्म फ्लॉप और तीसरी बार डिब्बाबंद अगली फिल्म?
कभी कभी रणबीर कपूर को ऐसा देख काफी दुख होता है। वो कितनी भी कोशिश कर लें, बॉक्स ऑफिस पर कुछ ना कुछ कमी रह ही जाती है। अब जग्गा जासूस की भले ही सबने तारीफ की लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।
ऐसा ही कुछ तमाशा के साथ भी हुआ था। फिल्म की लोगों ने भर भर के तारीफ की लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लैट गिर पड़ी। किसी को फिल्म समझ में ही नहीं आई।

और रणबीर के साथ अक्सर ऐसा होता है। चाहे रॉकस्टार हो, वेक अप सिड या फिर रॉकेट सिंह। रणबीर कपूर बेहतरीन फिल्में देते हैं, एक्सपेरिमेंट करते हैं, सबकी तारीफें और अवार्ड बटोर ले जाते हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शक उन्हें नकार देते है।
Recommended Video

और अब जग्गा जासूस के बाद उनकी अगली अयान मुखर्जी फिल्म एक बार फिर पोस्टपोन हो चुकी है। ये फिल्म ये जवानी है दीवानी के बाद ही अनाउंस हुई थी और तीन साल में ये तीसरी बार पोस्टपोन हो रही है।
माना जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर - आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन भी हैं और फिल्म तीन पार्ट में बनने वाली है। फिल्म इस साल अक्टूबर से शुरू होने वाली थी लेकिन अब फिर पोस्टपोन हो गई है।
हो सकता है कि इसका कारण रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक है। अब ले देकर रणबीर के करियर की आखिरी आस दत्त बायोपिक ही बची है।
वैसे आपको याद दिलाते हैं वो फिल्में जो अनाउंस होती हैं पर बनती नहीं है -


Click it and Unblock the Notifications











