दबंग 3 के एलान के साथ पोस्टपोन हुई ब्रह्मास्त्र, सलमान के Birthday पर रिलीज़ होगी रणबीर की फिल्म
बॉलीवुड की सबसे ताज़ा खबर है सलमान खान की दबंग 3 की रिलीज़ डेट का एलान और ये रिलीज़ डेट है - 20 दिसंबर 2019। इस रिलीज़ डेट का एलान होते ही, रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया गया है। गपशप गली की अफवाहों की मानें तो ब्रह्मास्त्र को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है।
इससे दिलचस्प बात ये है कि अब ब्रह्मास्त्र सलमान खान के जन्मदिन पर यानि कि 27 दिसंबर को रिलीज़ होगी। अब सलमान और रणबीर का ईक्वेशन तो हर कोई जानता है। ऐसे में सलमान फैन्स, अपने सुपरस्टार के जन्मदिन पर रणबीर की फिल्म को देखेंगे या नहीं देखेंगे पता नहीं।

गौरतलब है कि पिछले साल भी शाहरूख खान की ज़ीरो और रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर क्लैश कर रही थी जिसके बाद रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म को एक हफ्ता आगे बढ़ा लिया था। लिहाज़ा सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी लेकिन ज़ीरो के फ्लॉप होने का सारा फायदा सिंबा को मिला था।
अब देखना है कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3 क्या एक हफ्ता बाद भी ब्रह्मास्त्र पर असर डाल पाती है या नहीं। हालांकि अगर ध्यान से देखा जाए तो रणबीर कपूर काफी हद तक 20 साल पुराने वाले सलमान हैं -


Click it and Unblock the Notifications











