रनबीर के पहले प्यार की हकदार

By Staff

रनबीर के पहले प्यार के किस्से आजकल हवा में उड़ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले सुनने में आया था कि रनबीर की जिंदगी का पहला क्रश माधुरी थीं। रनबीर का कहना है कि उनकी लाइफ में उन्हे बहुत से क्रश हुए पर जिंदगी का पहला क्रश उनकी स्कूलटीचर थीं। जो रनबीर को प्यार करतीं थी। उन्हे दुलराती थीं। बिल्कुल उनकी मम्मी का तरह।

अपने बेटे की गर्लफ्रेंड दीपिकी पादूकोण से परेशान रहने वाली मम्मी नीतू ये सुन कर परेशान नहीं होने वालीं। क्योंकि उस समय रनबीर दूसरी क्लास में पढ़ते थे। रनबीर का कहना हे कि वो टीचर मम्मी के बाद उनकी जिंदगी में आनेवाली दूसरी औरत थीं। शायद इसीलिए वो उनके पहले प्यार की हकदार थीं।

रनबीर की अब तक चार-पाँच फिल्में आ चुकी हैं। इतने ही दिन में उनका नाम उनकी पहली सह अभिनेत्री सोनम कपूर से, कैटरीना कैफ से और दीपिका पादूकोण से जुड़ चुका है। दीपिका तो घोषित रूप से उनकी गर्लफ्रेंड थीं पर अब ये जोड़ी टूट चुकी है।

रनबीर की बातों से लगता है कि वो आजाद पंछी हैं और डाल-डाल पर छोंसला बनाना उनकी पुरानी फितरत है। तब तो बॉलीवुड हसीनों को रनबीर की आजाद तबियत से बच कर रहना चाहिए। क्यों सही कहा ना?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X