रणबीर कपूर ने बताया आलिया भट्ट का ये बेडरूम सीक्रेट, कहा - झेल जाते हैं, आलिया ने भी किया हिसाब बराबर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, इस समय हिंदी सिनेमा के पावर कपल और अब इस बात पर आधिकारिक मुहर लग चुकी है ब्रह्मास्त्र के हिट होने के बाद। रणबीर और आलिया लगातार, अभी भी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान, रणबीर कपूर से आलिया भट्ट के बारे में एक चीज़ पूछी गई जो वो झेलते हैं।

रणबीर ने बिना सोचे जवाब भी दिया और आलिया का बेडरूम सीक्रेट भी खोल दिया। रणबीर ने बताया कि आलिया, बेड पर घूम घूम कर सोती हैं। उनका सर कहीं होता है और पैर कहीं। ऐसे में रणबीर को सोने के लिए कोने में एक जगह मिल पाती है। रणबीर ने बताया, रात भर में आलिया इतनी जगह घेर लेती हैं कि रणबीर के लिए जगह ढूंढना मुश्किल होता है।

ranbir-kapoor-reveals-alia-bhatt-s-bedroom-secret-alia-reveals-what-she-tolerates-in-ranbir

वहीं आलिया से जब यही सवाल किया गया तो उनका कहना था कि रणबीर की एक आदत उन्हें बहुत पसंद है और वो है रणबीर की खामोशी। लेकिन आलिया इस बात को झेलती भी हैं। क्योंकि कई बार आलिया चाहती हैं कि रणबीर कुछ बोलें, उनकी बात का जवाब दें लेकिन रणबीर खामोशी से बस सब कुछ सुनते हैं।

पहले भी कर चुकी हैं कई खुलासे

पहले भी कर चुकी हैं कई खुलासे

ये तो रहीं कुछ छोटी छोटी बातें। लेकिन आलिया भट्ट इससे पहले भी रणबीर कपूर और अपने बारे में और खासतौर से अपनी शादी के बारे में काफी खुलासे कर चुकी हैं। आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और रणबीर कपूर, शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसका कारण ये था कि वो दोनों काफी पहले ही शादी करना चाहते थे और सब कुछ प्लान हो चुका था लेकिन फिर कोरोना लॉकडाउन लग गया और सब कुछ टल गया। लेकिन वो दोनों साथ में रहने का प्लान पोस्टपोन नहीं करना चाहते थे और इसलिए कोरोना के दौरान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के घर वास्तु में शिफ्ट हो गईं।

शादी के पहले किया था आखिरी Goodbye

शादी के पहले किया था आखिरी Goodbye

आलिया भट्ट ने अपनी और रणबीर की शादी के दौरान की भी ढेर सारी बातें, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर शेयर की थीं। आलिया ने बताया, शादी से ठीक पहले, उन्होंने और रणबीर कपूर ने एक साथ लंच किया और ये लंच खास था क्योंकि बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड के तौर पर ये उनका आखिरी लंच था। दोनों ने एक दूसरे को बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड के तौर पर गुड बाय कहा और फिर सात फेरे लेने मंडप पहुंच गए।

इमोशनल होकर रोने लगे रणबीर!

इमोशनल होकर रोने लगे रणबीर!

करण जौहर ने भी अपने चैट शो में रणबीर और आलिया की शादी के बारे में कुछ खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर को कभी भी रोते नहीं देखा है। जब उन्होंने शादी में देखा कि रणबीर की आंखों में आंसू हैं तो वो हैरान रह गए। उन्होंने आस पास देखा, हर कोई इमोशनल था। आलिया की बहन शाहीन रो रही थीं, उनकी दोस्त आकांक्षा रो रही थीं। करण जौहर ने बताया कि वो खुद भी इमोशनल होकर रोने लगे।

विदाई भी नहीं हुई!

विदाई भी नहीं हुई!

जब आलिया भट्ट को पता चला था कि शादी के बाद रणबीर कपूर रोने लगे तो उन्हें काफी हंसी आई। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के दौरान काफी लोग रो रहे थे लेकिन उन्हें इस बात पर हंसी आ रही थी। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि सब इतने इमोशनल क्यों थे। क्योंकि मैं अपने घर में ही शादी कर रही थी। मैं उस घर में काफी समय से रह रही थीं। मुझे सात फेरे लेकर वहीं रहना था। मुझे कहीं शिफ्ट नहीं होना था।

पूजा पाठ वाले इंसान हैं रणबीर कपूर

पूजा पाठ वाले इंसान हैं रणबीर कपूर

रणबीर की आदत के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने अपनी शादी के बारे में बताया कि रणबीर कपूर बहुत पूजा पाठ वाले इंसान हैं। शादी के दौरान भी वो एक एक रस्म, एक एक मंत्र सुन रहे थे और समझ रहेे थे। यहां तक कि उन्हें जो नहीं समझ आ रहा था, वो रूक रूक कर पंडित जी से पूछ भी रहे थे। जबकि आलिया को शादी जल्दी खत्म करनी थी क्योंकि उन्हें डूबते सूरज के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवानी थीं और उनकी डिमांड को ध्यान में रखते हुए पंडित जी जल्दी जल्दी पूजा भी करवा रहे थे। लेकिन रणबीर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आलिया को कुछ समझाइए।

आलिया भट्ट से होंगी आलिया भट्ट कपूर

आलिया भट्ट से होंगी आलिया भट्ट कपूर

आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया है कि वो जल्दी ही कानूनी तौर पर अपना नाम आलिया भट्ट कपूर करने जा रही हैं। हालांकि, स्क्रीन पर वो आलिया भट्ट ही रहना चाहेंगी। आलिया ने बताया कि पासपोर्ट पर वो अपना नाम आलिया भट्ट कपूर करवाएंगी क्योंकि जब भी पूरा कपूर परिवार एक साथ छुट्टी मनाने बाहर जाता है तो केवल उनके पासपोर्ट पर कपूर नहीं लिखा होता है और आलिया को इससे Left Out महसूस होता है।

जूनियर कपूर का इंतज़ार

जूनियर कपूर का इंतज़ार

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए। उन्होंने रणबीर कपूर के घर वास्तु में ही अपनी शादी की रस्में पूरी की और ये केवल घरवालों के लिए निजी समारोह था। इसके कुछ महीनों बाद हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। फैन्स, कपूर जूनियर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X