..................... Ranbir Kapoor rejected to play Ranveer Singh's brother in Karan Johar's Takht - Hindi Filmibeat

Whatt: दो 300 करोड़ी सुपरस्टार्स की टक्कर, एक हुआ OUT और दूसरा हुआ In

करण जौहर के अगले प्रोजेक्ट तख्त की ज़ोरशोर से चर्चा चल रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और विक्की कौशल दो भाइयों का किरदार निभा रहे हैं जो राजा की गद्दी के लिए युद्ध करते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह दारा शिकोह और विक्की कौशल औरंगज़ेब का किरदार निभा रहे हैं, ऐसी खबरें हैं।
[7 सुपरस्टार्स- 'तख्त' होगी करण जौहर की सबसे बड़ी फिल्म- जानें DETAILS]

अब एक और खबर ये है कि इन दो भाइय़ों में से एक का किरदार पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुआ था और करण जौहर चाहते थे कि रणबीर ये फिल्म करें। लेकिन रणबीर कपूर किसी भी कीमत पर रणवीर सिंह के साथ काम करने को तैयार नहीं थे। बाद में उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ शमशेरा साइन कर ली।

एक और दिलचस्प बात ये है कि करण जौहर की तख्त में जहां रणबीर कपूर ने आउट हुए वहीं फिल्म में एंट्री मारी संजू के दूसरे 300 करोड़ी सुपरस्टार विक्की कौशल ने। तख्त में अब विक्की कौशल रणवीर सिंह के भाई की भूमिका में रणबीर कपूर की जगह दिखाई देंगे।

ranbir-kapoor-rejected-play-ranveer-singh-s-brother-karan-johars-takht

गौरतलब है कि संजू के बाद रणबीर कपूर 300 करोड़ी सुपरस्टार बन चुके हैं और अपने प्रोजेक्ट काफी सोच समझ कर चुन रहे हैं। पहले वो धर्मा प्रोडक्शन्स की ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। इसके बाद यशराज फिल्म्स की शमशेरा और फिर लव रंजन की एक अनाम फिल्म जिसमें अजय देवगन उनके पिता के रोल में दिखाई देंगे।

वैसे रणबीर कपूर और रणवीर सिंह एक साथ कॉफी विद करण पर दिखाई दे चुके हैं। रणबीर कपूर कॉफी विद करण सीजन 5 में रणवीर सिंह के साथ आए थे और उस एपिसोड में दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।

इस बारे में रणबीर कपूर ने कहा था कि वो कॉफी विद करण में जाते जाते थक गए हैं और इस सीजन में वो नहीं जाना चाहते थे लेकिन जबरदस्ती जाना पड़ा। उन्होंने ये भी कहा कि "मैंने और अनुष्का ने प्लानिंग की थी कि पूरे बॉलीवुड को करण जौहर के शो में जाने से रोकेंगे। और ये बात एपिसोड के दौरान उन्होंने कई बार दर्शाई कि वो और रणवीर सिंह ज़बरदस्ती एक साथ बुलाए गए हैं।

बहरहाल रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बीच फिल्मों का काफी गहरा कनेक्शन। ये आपको रणबीर कपूर की रिजेक्ट की हुई फिल्मों की लिस्ट देखकर समझ आ जाएगा -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X