Haillaaa: मैं बिल्कुल तैयार था लेकिन अनुष्का ने मुझे इन्वाइट ही नहीं किया - रणबीर कपूर
जब से अनुष्का शर्मा की शादी की तस्वीरें बाहर आईं, एक इंसान का ज़बर्दस्त मज़ाक उड़ा और वो थे रणबीर कपूर। रणबीर कपूर ने चन्ना मेरेया गाया या नहीं ये सबका सवाल था।
जिन्हें नहीं पता हो, चन्ना मेरेया, करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का गाना है जहां अनुष्का रणबीर को Friendzone करके, ज़्यादा हैंडसम लड़के, फवाद खान से शादी कर लेती हैं। और रणबीर ये गाना गाते हैं।

बहरहाल, आज रणबीर ने ट्विटर पर एक चैट सेशन रखा और फिर से सबने उनसे यही सवाल पूछा। तो रणबीर ने भी बड़ा मज़ेदार जवाब देते हुए कहा कि मैं बिल्कुल तैयार बैठा था लेकिन अनुष्का ने मुझे बुलाया ही नहीं।
रणबीर ने लिखा कि मैं हाथों में मेहंदी लगाकर चन्ना मेरेया गाने के लिए बैठा था। लेकिन फिर मैंने तस्वीरों में देखा कि अनुष्का विराट के साथ बहुत खुश है।
कुल मिलाकर, मज़ा आ गया। देखिए बेस्ट #Virushka Jokes -


Click it and Unblock the Notifications