क्यों पीछे पड़े हो यार अकेला हूं मैं : रणबीर कपूर

दरअसल, रणबीर कपूर का नाम उनकी फिल्म 'रॉकस्टार" की अभिनेत्री नरगिस से जोड़ा जा रहा है। इन्हीं अफवाहों से परेशान होकर रणबीर ने अपने अकेले होने की बात कही है।झूठी खबरों से परेशान होकर रणबीर ने कहा कि 'कोंकणा सेन को छोड़कर मेरा नाम मेरे साथ काम कर रही हर अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया है।
फिलहाल मैं अकेले रहना चाहता हूं और मैं अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं। मेरी जिंदगी में इस वक्त कोई लड़की नहीं है। पाकिस्तानी अभिनेत्री नरगिस फाखरी रणबीर के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार" में काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications