रणबीर को मिलता है सिर्फ दो सौ रुपया रोज
मानो या मानो, सावरिया के हीरो और रिषि कपूर व नीतू के लाडले बेटे रणबीर कपूर को रोजाना सिर्फ दो सौ रुपये ही जेब खर्च मिलता है. उसकी मां नीतू कपूर इस मामले में काफी सख्त है और उसे हफ्ते में डेढ हजार ही जेब खर्च देती है.
यहां तक कि जब उसने साइकिल की मांग की तो वह भी नीतू ने पूरी नही की. दरअसल रणवीर कपूर साइकिल चलाकर अपने वजन पर नियंत्रण रखना चाहते हैं, लेकिन उनकी मां नीतू को अपने बेटे को सडक पर साइकिल या मोटरसाइकिल चलाना खतरनाक लगता है. यही वजह है कि वह रणबीर की कपूर की इस छोटी सी मांग को भी पूरा नही कर रही है.
वाकई मां के रुप में नीतू सिंह की भूमिका की सराहना करनी पडेगी. ऐसे माहौल में जबकि बडे घर के रईशजादे, जिन्हें कि घर से लाखों रुपये रोज जेब खर्च मिलता है और वे इसे ऐय्याशी, नशे और मौजमस्ती में उडा देते हैं, इतना ही नही सडक पर सो रहे गरीब निर्दोष लोगो को भी बेरहमी से कुचल देते हैं तो नीतू कपूर में एक आदर्श मां का रुप दिखाई देता है.
नीतू सिंह ने इस बारे में कहा कि बच्चों को ज्यादा जेब खर्च देने से वे बिगड जाते हैं. इस तरह के कई मामले उसने सुने हैं, जब ज्यादा पैसे के कारण बडे घर के बच्चों ने गलत कदम उठाये हैं. रणबीर की कोई गलत आदत नही है और उसे अपनी जरुरत पूरी करने के लिये स्वयं कमाना चाहिये. वे इस बात पर विश्वास नही करती कि बच्चे अपने बाप के पैसे पर मजे करें. वाकई मां हो तो नीतू जैसी, अगर देश में सभी मां नीतू जैसी हो जायें तो यह धरा स्वर्ग बन जाये.


Click it and Unblock the Notifications