OUCH:कैट की वजह से रणबीर नहीं करेंगे बॉम्बे वेलवेट को प्रमोट!
[गपशप] दाल में कुछ काला तो तभी लग गया था जब मीडिया में अपनी पर्सनल लाइफ ज़्यादा नहीं डिस्कस करने वाली कैटरीना कैफ ने अचानक मीडिया में रणबीर कपूर और उनकी फैमिली के बारे में काफी कुछ बोलना शुरू किया। और अब खबर है कि रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म बॉम्बे वेलवेट का प्रमोशन नहीं करेंगे।
सारा तमाशा शुरू हुआ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की एक होली की तस्वीर से जिसे खुद नीतू सिंह ने साझा किया। अब रणबीर जो मीडिया से काफी भागते हैं इस बात से काफी ज़्यादा डर चुके हैं। पहले तमाशा के शूट में उनके और दीपिका के पैच अप की इतनी खबरें लाइमलाइट में रहीं और फिर ये सारा फैमिली तमाशा।
ऊपर से कैट भी इस सारे तमाशे से तंग आकर रणबीर और अपने बारे में बोलना शुरू कर चुकी हैं। बस इसी बात से रणबीर थोड़े परेशान हैं। उन्हें डर है कि मीडिया उनसे केवल फैमिली के बारे में सवाल पूछेगी और इसीलिए रणबीर बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशन से दूर रहना चाहते हैं।
10 कारण क्यों हैं दीपिका रणबीर की मम्मी की फेवरिट!
हालांकि रणबीर की इस हरकत से अनुराग कश्यप काफी खफा हैं क्योंकि वैसे भी फिल्म काफी लेट हो चुकी है ऐसे में रणबीर का इस तरह पल्ला झाड़ लेना फिल्म के लिए अच्छा नहीं है। वैसे प्रोडक्शन टीम और पीआर टीम पूरी कोशिश कर रही है कि रणबीर को मना लिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications




