सलमान की जैकलीन में रणबीर को नहीं कोई इंटरेस्ट!
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ तो बॉलीवुड के हैंडसम स्टार रणबीर कपूर के साथ हो लीं। लेकिन सलमान को कहां किसी चीज की कमी है। आजकल उनका नाम मिस श्रीलंका रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के साथ जोड़ा जा रहा है। सलमान के चलते जैकलीन को किक जैसी सुपरहिट फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का भी मौका मिला जिसके चलते जैकलीन सलमान की बड़ी प्रशंसक हो गयी हैं।
लेकिन वहीं जैकलीन में रणबीर कपूर को कोई इंटरेस्ट नहीं है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इसका इशारा खुद जैकलीन फर्नांडीज ने किया जब वो अपनी अगली फिल्म रॉय का प्रमोशन कर रही थीं। जैकलीन फर्नांडीज ने इंटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि रणबीर कपूर के साथ उनकी कैमिस्ट्री कैसी रही इसपर जैकलीन ने बताया- रणबीर तो सेट पर शूटिंग खत्म करके फोन पर ही लग जाया करते थे।
वो ज्यादा बात ही नहीं करते शांत से रहते हैं। मुझे लगता था कि आखिर वो फोन पर करते क्या रहते हैं और जब एक दिन मैंने उनका फोन देखा तो पता चला वो तो कैंडी क्रश खेलते रहते हैं। जैकलीन ने ये बात भले ही हंसते हुए कही हो लेकिन कहीं ना कहीं इस बात के पीछे आपको भी माजरा क्या है समझ आ रहा है ना।
अरे भाई कैटरीना का साथ देकर रणबीर तो सलमानी नज़रों में आ ही चुके हैं। यहां तक कि अब तो वो सलमान का सामना भी नहीं करते जिसके चलते बिग बॉस में रॉय के प्रमोशन के लिए सिर्फ जैकलीन और अर्जुन पहुंचे। तो अब वो जैकलीन से दोस्ती बनाकर फिर से सलमान भाई से पंगा नहीं लेना चाहते। ये तो वही बात हो गयी कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है।


Click it and Unblock the Notifications
