रणबीर की नयी गर्लफ्रैंड इलियाना डीक्रूज!

हाल ही में रणबीर और इलियाना ने फिल्म बर्फी में एक दूसरे के साथ काम किया था। फिल्म तो हिट हो गयी और ऑस्कर्स में भी पहुंच गयी। ये इलियाना की पहली बॉलीवुड फिल्म थी और अब इलियाना शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्टर निकला हीरो में काम कर रही हैं। और सूत्रों के अनुसार शाहिद और इलियाना एक दूसरे के साथ शूटिंग के दौरान काफी अच्छा वक्त बिता रहे हैं। दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गये हैं।
दोनों एक दूसरे के इतने करीबी दोस्त बन गये हैं कि कभी कभी शाहिद सेट पर उन्हें रणबीर की गर्ल कहकर चिढ़ाते हैं। वैसे देखा जाये तो इस वक्त शाहिद भी सिंगल हैं और मिंगल होने को तैयार हैं। अब देखना है कि कहीं इलियाना बॉलीवुड के इन दोनों हैंडसम एक्टरों के बीच सैंडविच ना बन जाएं। हमारी तो यही सलाह है कि बच के रहना इलियाना। ज्ञात हो कि इलियाना को सबसे पहले सलमान खान की फिल्म करने का ऑफर मिला था लेकिन उस वक्त इलियाना ने कहा कि वो अभी तैयार नहीं हैं बॉलीवुड के लिये। बाद में रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी करने को वो तैयार हो गयीं और आज इलियाना को लगता है कि उन्होंन सही फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications