..................... Ranbir Kapoor new crush Riya Sen, कौन है रणबीर की नयी गर्लफ्रैंड? - Hindi Filmibeat

कौन है रणबीर की नयी गर्लफ्रैंड?

Ranbir Kapoor new crush Riya Sen
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर का नाम अब तक बॉलीवुड की लगभग हर एक खूबसूरत और सफल अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन इस बार उनके नाम के साथ जुड़ा है एक ऐसा नाम जिसे सुनकर आप भी शायद शॉक्ड रह जाएं क्योंकि काफी समय बाद इस खूबसूरत अभिनेत्री का नाम खबरों में आया है। रणबीर के इस नये क्रश का नाम है रिया सेन।

अभी तक आपने दिपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और नर्गिस फाखरी के साथ रणबीर की जोड़ी की खबर सुनी होगी। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और सल्लू की प्रेमिका कैटरीना कैफ की गाड़ी रात के करीब 12-1 बजे के करीब रणबीर के घर के बाहर देखी गई और कयास लगाए गए की आखिर रणबीर के घर इतनी रात को कैटरीना क्या करने गई थी? इस समय रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म बर्फी के प्रमोशन में व्यस्त हैं इसमें रणबीर ने गंगे और बहरे लड़के का किरदार निभाया है। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म में रणबीर के साथ हैं।

पिछले कुछ समय से ये भी कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका के करीब आने की फिर से कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लेटेस्ट गॉसिप की मानें तो हाल ही में रणबीर कपूर को बैंड बाजा बारात की हॉट चिक अनुष्का शर्मा के साथ पार्टी करते देखा गया और पार्टी से बाहर आते समय रणबीर के साथ थीं हॉट रिया सेन। अब रिया सेन उस पार्टी में क्या कर रही थीं या फिर उनके और रणबीर के बीच क्या खिचड़ी पक रही है ये तो रणबीर और रिया ही बता सकते हैं। लेकिन इतना तो जरुर है कि धुंआ उठा है तो आग कहीं ना कहीं तो लगी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X