क्या रणबीर और नरगिस के रास्ते अलग हो गये?

जैसे ही फिल्म पर्दे पर आई इन दोनों का काम पूरा हो गया और ये प्रोफेशनल की तरह व्यवहार करने लगे हैं। बुधवार की रात ग्रैंड हयात होटल में आयोजित एक पार्टी में नरगिस ने रणबीर की बजाए अपनी किसी दूसरी फ्रेंड के साथ रहना ही सहीं समझा।
इस पार्टी में रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर के साथ पहुंचे थे। पूरी पार्टी के दौरान दोनों एक दूसरे से बचते ही रहे साथ ही दोनों इस बात का खास ख्याल रख रहे थे कि एक जहां हो वहां दूसरा ना जाए। इससे भी ज्यादा शॉकिंग न्यूज़ ये है कि इस पार्टी में दीपिका पादुकोण भी आईं थी और दोनों एक दूसरे से काफी अच्छे से बातें कर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications