रणबीर ने दीपिका पर कसा तीखा व्यंग्य

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अफेयर के चर्चे काफी समय से बॉलीवुड की सबसे फेवरेट गॉसिप रही है। दीपिका और रणबीर का अफेयर तो इतना गहरा था कि दीपिका ने अपनी पीठ पर आर के का टैटू तक बनवा लिया था लेकिन रणबीर और दीपिका के ब्रेक अप के बाद एक बार फिर से रणबीर अपने लिए नयी गर्लफ्रैंड की तलाश में हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि रणबीर अपने लिए गर्लफ्रैंड तलाश रहे हैं यहां तक तो ठीक था लेकिन हाल ही में रणबीर ने दीपिका के उसी टैटू को टारगेट किया है और उसे लेकर दीपिका पर इन्डारेक्ट्ली व्यंग्य कसा है।

रणबीर कपूर ने कहा है "चूंकि मैं हर रोज़ किसी नयी लड़की के साथ लिंक होता हूं तो मुझे लगता है कि परमानेंट टैटू बनाकर उसमें नाम चेंज करने की बजाय पेन से लड़कियों का नाम बदलना ज्यादा बेहतर है।" इस तरह रणबीर ने साफ साफ अपनी एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका पर तीखा व्यंग्य कसा है। अब रणबीर के इस व्यंग्य का क्या मतलब है ये हम बताते हैं आपको। हाल ही में दीपिका पादुकोण झलक दिखला जा के सेट पर नज़र आई थीं और उस वक्त उन्होंने अपनी पीठ को दिखाते हुए ये जताया था कि देखो मेरी पीठ पर टैटू नहीं है। इसी बात को लेकर रणबीर ने आज दीपिका पर व्यंग्य कस ही दिया।

Ranbir commented on Deepika Padukone

फिल्हाल रणबीर आजकल हर रोज़ किसी नयी एक्ट्रेस के साथ जुड़ते हैं और दूसरे दिन अलग हो जाते हैं। हाल ही में कैटरीना के फ्लैट से रात 12 बजे के करीब रणबीर को निकलते देखा गया। इसके अलावा अनुष्का शर्मा की पार्टी के दौरान रणबीर को देर रात रिमी सेन के साथ बाहर आते भी देखा गया और सबसे ज्यादा करीबी पल तो उन्होंने अपनी रॉकस्टार हिरोइन नर्गिस फाखरी के साथ बिताए हैं।

खैर अब रणबीर आज के सुपरस्टार कहे जा रहे हैं तो वो जो भी कहेंगे वो खुद में एक खबर होगी। गर्लफ्रैंड के चैप्टर से बोर हो चुके रणबीर अब अपने लिए ऐसी लड़की तलाश में हैं जिससे वो शादी कर सकें। लेकिन आप ये ना भूलियेगा कि इन्हीं रणबीर ने कुछ समय पहले ये भी कहा था कि वो लिव इन में रहना चाहते हैं। अब रणबीर को क्या चाहिये ये तो वो खुद ही जानते हैं पर इतना ज़रुर है कि रणबीर की इस गर्लहंट के बारे में सुनकर लड़कियों के दिल की धड़कनें ज़रुर बढ़ गई होंगी। लेकिन आगे बढ़ने से पहले सोच ज़रुर लीजियेगा कहीं ये बर्फी खट्टी ना निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X