'एनिमल' के सेट पर रणबीर कपूर की इस हरकत पड़ रो पड़ीं रश्मिका मंदाना, जानें Details

रश्मिका मंदाना इस समय भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये सुपरस्टार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बाय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं, रश्मिका मंदाना 'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने खुलासा किया कि फिल्म के सेट पर वो रणबीर कपूर की वजह से रोने लग गई थीं। इसकी वजह भी उन्होंने शेयर की जो वाकई बेहद खास है। मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने बात का खुलासा किया है।
रणबीर ने किया कुछ स्पेशल
रश्मिका मंदाना ने कहा कि रणबीर कपूर ने उनके लिए कुछ बेहद खास किया जिस वजह से वो रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा- एनिमल की शूटिंग के दौरान मैं ब्रेकफास्ट की शिकायत कर रही थी कि यह इतना बोरिंग था। लेकिन, अगले दिन रणबीर कपूर ने मेरे लिए ब्रेकफास्ट का इंतजाम किया। उन्होंने अपने शेफ को मेरे लिए ब्रेकफास्ट बनाने के लिए कहा था। मैं ये देखकर रो पड़ी कि कोई इतना अच्छा कैसे हो सकता है।'
रणबीर ने कहा
उन्होंने आगे कहा- 'मुझे ऐसा लग रहा था कि वही खाना इतना अच्छा कैसे हो सकता है। रणबीर ने मुझसे कहा- तुम इतना बोरिंग खाना क्यों खा रही थी? मुझे लगा- आपके पास तो अच्छा कुक है ना, हमारे पास तो नहीं है, हम आम आदमी हैं।' वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना के पास फिलहाल कई हिंदी फिल्में हैं।
वर्क फ्रंट
रश्मिका, 'एनिमल' और 'गुडबाय' के अलावा 'मिशन मजनू' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो रोहित धवन की रैंबो रीमेक में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
